UPTak Baithak Logo

हत्यारों ने छलनी कर दी थी पूरी स्कॉर्पियो...जिस गाड़ी में हुई अंकित बालियान की हत्या उसका देखे कैसा हो गया हाल

उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की दिनदहाड़े 20 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई. जिम से बाहर निकलते ही 4 बदमाशों ने उनकी स्कॉर्पियो पर गोलियों की बौछार कर दी.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
1

1/7

शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के बाद उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी की खौफनाक तस्वीरें सामने आई हैं. गाड़ी की बॉडी और शीशों पर गोलियों की ताबड़तोड़ बौछार के कई निशान साफ देखे जा सकते हैं जो वारदात की भयावहता को बयां कर रहे हैं.
 

2

2/7

वारदात बुधवार शाम करीब 7 बजे शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित नालापटरी आर्यपुरी इलाके की है. अंकित पिछले एक साल से इस जिम में रोजाना आ रहे थे. जैसे ही वह वर्कआउट खत्म कर जिम से बाहर निकले पहले से घात लगाकर बैठे 4 हथियारबंद बदमाशों ने उन पर धावा बोल दिया.
 

3

3/7

बदमाशों ने अंकित बालियान को निशाना बनाकर सरेआम करीब 20 राउंड अंधाधुंध गोलियां बरसाईं. सिर में सीधी गोली लगने के कारण उभरते हुए हरियाणवी सिंगर अंकित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
 

4

4/7

दिनदहाड़े हुई इस बर्बर हत्या की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया.
 

5

5/7

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझाया. कातिलों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजने और सख्त कानूनी कार्रवाई के आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों ने जाम खत्म किया.

6

6/7

अंकित बालियान हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक उभरता हुआ चेहरा थे. वह अपने सुपरहिट गाने 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान' से सुर्खियों में आए थे और रोहतक व सोनीपत में रहकर अपने एक्टिंग और सिंगिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे.
 

7

7/7

हत्याकांड के बाद अंकित के पैतृक गांव बंटीखेड़ा में मातम पसरा हुआ है.खराब मौसम और मूसलाधार बारिश के बावजूद अपने चहेते कलाकार को अंतिम विदाई देने के लिए गांव में लोगों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा जहां नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी गई.