लेटेस्ट न्यूज़

Shukra Ketu Yuti: जुलाई में बनने जा रही शुक्र-केतु की खतरनाक युति, इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

जुलाई 2026 में सिंह राशि में शुक्र और केतु की युति बनने जा रही है, जिसका असर कई राशियों के जीवन पर पड़ सकता है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार कई राशि के जातकों को रिश्तों, करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/8

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जुलाई 2026 में एक महत्वपूर्ण ग्रह योग बनने जा रहा है. सुख, वैभव, प्रेम और आकर्षण के कारक ग्रह शुक्र 4 जुलाई 2026 को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. वहीं रहस्य, वैराग्य और भ्रम के प्रतीक केतु पहले से ही सिंह राशि में मौजूद रहेंगे, जिससे दोनों ग्रहों की करीबी युति बनेगी.
 

2

2/8

ज्योतिषीय दृष्टि से शुक्र और केतु का मेल कई बार रिश्तों और भावनात्मक जीवन में अस्थिरता ला सकता है. इस दौरान लोगों को प्रेम संबंधों, वैवाहिक जीवन और निजी फैसलों में भ्रम या असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. अचानक गलतफहमियां बढ़ने की आशंका भी रहेगी.
 

3

3/8

इस ग्रह संयोग के दौरान धन से जुड़े फैसलों में सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है. जल्दबाजी में निवेश, अनावश्यक खर्च या बिना सोच-विचार के आर्थिक निर्णय नुकसान का कारण बन सकते हैं. पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते खर्च भी बढ़ सकता है.
 

4

4/8

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है. प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, जिससे मानसिक दबाव महसूस हो सकता है. साथ ही बढ़ते खर्च आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा.
 

5

5/8

वृषभ राशि के लोगों को नौकरी या कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाने में कठिनाई महसूस हो सकती है. किसी भी विवाद या बहस से बचते हुए धैर्य और समझदारी के साथ काम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
 

6

6/8

चूंकि यह युति सिंह राशि में बन रही है, इसलिए सिंह राशि के जातकों पर इसका असर अधिक देखने को मिल सकता है. स्वभाव में चिड़चिड़ापन, उलझन या फैसले लेने में भ्रम की स्थिति बन सकती है, जिससे बनते काम प्रभावित हो सकते हैं. रिश्तों में भी गलतफहमियां बढ़ने की संभावना बनी रहेगी.
 

7

7/8

इस दौरान सिंह राशि के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी मामलों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. साथ ही किसी बड़े आर्थिक निवेश या वित्तीय फैसले से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है.
 

8

8/8

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय मिले-जुले परिणाम देने वाला रह सकता है. नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस की राजनीति और अनावश्यक बहस से दूरी बनाकर रखनी होगी. परिवार में संपत्ति या पैतृक मामलों को लेकर तनाव पैदा हो सकता है. ऐसे में वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा ताकि रिश्तों में खटास न आए.