लेटेस्ट न्यूज़

प्रेमी के कमरे में श्रेया उपाध्याय का इस हाल में मिला शव, BF विवेक के बारे में क्या पता चला

वाराणसी के रोहनिया में 18 अगस्त से लापता M.Sc. की छात्रा श्रेया उपाध्याय का सड़ा-गला शव उसके प्रेमी विवेक चौबे के किराए के कमरे के बाथरूम से बरामद हुआ. शादी दूसरी जगह पक्की होने पर हत्या की आशंका जताई जा रही है.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
1

1/7

वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में M.Sc. छात्रा श्रेया उपाध्याय की खौफनाक हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है.
 

2

2/7

18 अगस्त को कॉलेज जाने के लिए घर से निकली श्रेया जब देर शाम तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
 

3

3/7

पुलिस ने जब छात्रा का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया तो उसकी अंतिम लोकेशन बच्छांव स्थित मालवीय इंटर कॉलेज के पास मिली.
 

4

4/7

परिजनों को संदेह हुआ और वे आरोपी विवेक के ननिहाल पहुंचे जहां एक बैग से बच्छांव वाले किराए के कमरे की चाबी बरामद हुई.
 

5

5/7

चाबी से कमरा खोलने पर बाथरूम में श्रेया का सड़ा-गला और क्षत-विक्षत शव मिला जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.
 

6

6/7

शुरुआती जांच के मुताबिक, श्रेया की शादी दूसरी जगह पक्की होने से नाराज प्रेमी विवेक चौबे ने हत्या कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की.
 

7

7/7

डीसीपी गोमती नीतू काद्यान के अनुसार, फरार आरोपी विवेक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 4 विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं.