लेटेस्ट न्यूज़

नक्षत्र पद परिवर्तन करने वाले हैं शनिदेव, इन 3 राशियों के लोगों करियर में आएगा उछाल और खूब मिलेगा धन

न्याय के देवता शनिदेव 22 फरवरी को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश कर रहे हैं. 21 मार्च तक रहने वाला शनि का यह गोचर मेष, कर्क और मीन राशि के जातकों के लिए बेहद मंगलकारी साबित होगा.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

न्याय के देवता शनिदेव 22 फरवरी को 'उत्तराभाद्रपद' नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं. खास बात यह है कि शनि स्वयं इस नक्षत्र के स्वामी हैं. 21 मार्च तक शनि इसी पद पर रहेंगे, जिसका शुभ प्रभाव तीन विशेष राशियों के करियर और बैंक बैलेंस पर दिखने वाला है. आइए जानते हैं क्या आपकी राशि इसमें शामिल है?
 

2

2/7

उत्तराभाद्रपद के दूसरे चरण में शनि की एंट्री मेष राशि वालों के लिए वरदान साबित होगी. लंबे समय से अटके हुए काम अब तेजी से पूरे होंगे. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और कारोबारियों को विस्तार के नए अवसर मिलेंगे. आय के नए स्रोत बनेंगे और किसी पुराने निवेश से अचानक मोटा पैसा हाथ लग सकता है.
 

3

3/7

इस अवधि में मेष राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी. परिवार में चल रहा तनाव दूर होगा और सुख-शांति का माहौल रहेगा. अगर आप बिजनेस के सिलसिले में कोई लंबी यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा.
 

4

4/7

कर्क राशि के जातकों के लिए शनि का यह गोचर वित्तीय मजबूती लेकर आ रहा है. ऑफिस में आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी, जिससे सैलरी बढ़ने या बड़ा पद मिलने के संकेत हैं. परिवार के सहयोग से आप कोई ऐसी संपत्ति या वाहन खरीद सकते हैं, जिसका सपना आप लंबे समय से देख रहे थे.
 

5

5/7

शनिदेव की कृपा से अब आपके फालतू खर्चों पर लगाम लगेगी और आप पैसा जोड़ने में सफल रहेंगे. निवेश के लिए भी यह समय शानदार है. सेहत के लिहाज से देखें तो किसी पुराने और जटिल रोग से आपको हमेशा के लिए मुक्ति मिल सकती है, जिससे आपका मानसिक तनाव कम होगा.
 

6

6/7

शनि का अपनी ही राशि और नक्षत्र में गोचर मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा. इस दौरान आप जो भी महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, वे भविष्य में बहुत लाभकारी सिद्ध होंगे. पुराने मित्रों से मुलाकात होगी जो आपके करियर में मददगार साबित हो सकते हैं.
 

7

7/7

मीन राशि वालों के लिए यह समय धैर्य और संयम से काम लेने का है. आपके पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी और मानसिक शांति बनी रहेगी. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, बस आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा. कुल मिलाकर 21 मार्च तक का यह समय आपके लिए स्वर्णिम रहने वाला है.

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow whatsapp