राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह की आखिरी तस्वीरें पोस्ट कर दीं, आप भी देखिए

यूपी तक

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं-कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी.

ADVERTISEMENT

social share
google news
Manmohan Singh

1/5

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शनिवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी. 
 

manmohan singh

2/5

इसके कुछ देर बाद ही सिंह की अंतिम यात्रा शुरू हुई. पूर्व प्रधानमंत्री का पार्थिव शरीर उनके आवास से सुबह करीब नौ बजे कांग्रेस मुख्यालय लाया गया, जहां पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उनके अंतिम दर्शन के लिए पहले से ही इंतजार कर रहे थे.
 

Manmohan Singh

3/5

कांग्रेस मुख्यालय ‘24 अकबर रोड’ में सिंह का पार्थिव शरीर रखे जाने के बाद सोनिया गांधी, खरगे, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा तथा पार्टी के कई अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और उनके परिवार के कुछ अन्य सदस्य भी कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद थे. राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडल से कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं. 
 

Manmohan Singh

4/5

पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहले से ही कतारबद्ध थे और उन्होंने भारतीय राजनीति के इस सौम्य नेता को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी. इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताते हुए कहा था कि उन्होंने अपना एक संरक्षक और मार्गदर्शक खो दिया है. 
 

Manmohan singh

5/5

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा था, ‘‘ मनमोहन सिंह जी ने असीम बुद्धिमत्ता और निष्ठा के साथ भारत का नेतृत्व किया. उनकी विनम्रता और अर्थशास्त्र की गहरी समझ ने देश को प्रेरित किया. श्रीमती कौर और परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना.’’ राहुल गांधी ने कहा था‘‘मैंने एक संरक्षक और मार्गदर्शक खो दिया है. हममें से लाखों लोग जो उनके प्रशंसक थे, उन्हें अत्यंत गर्व के साथ याद करेंगे.’’

follow whatsapp