लेटेस्ट न्यूज़

राहु-केतु का बड़ा गोचर: 5 दिसंबर को बदलेगी चाल, मकर और कर्क में प्रवेश से चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत!

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 5 दिसंबर 2026 को छाया ग्रह राहु मकर राशि में और केतु कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं. लगभग 18 महीने बाद होने वाला यह बड़ा खगोलीय बदलाव 5 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
1

1/7

वैदिक ज्योतिष में राहु और केतु का गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. 5 दिसंबर 2026 को राहु कुंभ से मकर राशि में और केतु सिंह से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. 18 महीने बाद हो रहा यह बदलाव कई राशियों के जीवन में बड़ा मोड़ लाएगा.
 

2

2/7

ज्योतिष में राहु को अचानक लाभ, महत्वाकांक्षा व विदेश यात्रा का प्रतीक माना जाता है. वहीं केतु आध्यात्मिकता और कर्मफल से जुड़े हैं. इनका गोचर करियर में अचानक तरक्की और आर्थिक विकास के नए अवसर देता है.
 

3

3/7

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर सकारात्मक बदलाव लाएगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, रुके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति में जबरदस्त मजबूती आएगी.
 

4

4/7

मिथुन राशि वालों के लिए उच्च शिक्षा और विदेश यात्रा के योग बनेंगे. व्यापार में नए प्रोजेक्ट्स शुरू होंगे और निवेश से बड़ा मुनाफा मिलेगा. करियर में बदलाव चाहने वालों के लिए यह समय स्वर्णिम रहेगा.
 

5

5/7

कन्या राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आएगा. रुका हुआ धन वापस मिलेगा, जॉब में प्रमोशन या नए जॉब ऑफर के संकेत हैं. आय के नए साधन बनने से आर्थिक तंगी दूर होगी.
 

6

6/7

वृश्चिक राशि वालों को पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी. संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी, पारिवारिक विवाद सुलझेंगे और बिजनेस की नई योजनाएं सफल होंगी.
 

7

7/7

मकर राशि में राहु का प्रवेश बेहद खास रहेगा. करियर में मनचाही सफलता मिलेगी, बड़े आर्थिक लाभ के योग बनेंगे और आप अपने सपनों को पूरा करने के बेहद करीब पहुंचेंगे.