Radha Ashtami 2026: 19 सितंबर को राधा अष्टमी पर बनेंगे ये 3 शुभ योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत!
इस वर्ष 19 सितंबर 2026 को राधा अष्टमी के पावन पर्व पर आयुष्मान, सौभाग्य और रवि योग का अद्भुत महासंयोग बन रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की यह शुभ स्थिति वृषभ, कर्क, तुला और मीन राशि वालों की किस्मत बदलने वाली है.
ADVERTISEMENT

1/7
हिंदू धर्म में भाद्रपद शुक्ल अष्टमी का दिन बहुत पवित्र माना जाता है. कृष्ण जन्माष्टमी के ठीक 15 दिन बाद राधारानी का प्राकट्य उत्सव मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्री राधा जी की कृपा के बिना भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति अधूरी मानी जाती है.

2/7
इस साल 19 सितंबर 2026 को राधा अष्टमी मनाई जाएगी. पंचांग के अनुसार, राधा अष्टमी के दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के संयोग से कई सालों बाद बेहद दुर्लभ और शुभ योग बन रहे हैं. इन खास योगों का कुछ विशेष राशियों की किस्मत पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ने वाला है.

3/7
इस पावन दिन पर 3 बड़े शुभ योग बन रहे हैं. दोपहर 2:29 बजे तक उत्तम स्वास्थ्य देने वाला 'आयुष्मान योग' रहेगा. इसके बाद सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला 'सौभाग्य योग' शुरू होगा. इसके अलावा मध्यरात्रि से सुबह 6:08 बजे तक 'रवि योग' भी रहेगा, जो सभी दोषों को दूर करेगा.

4/7
राधा अष्टमी के बाद वृषभ राशि वालों के लिए स्वर्णकाल शुरू हो जाएगा. आपके अटके हुए सभी व्यावसायिक कार्य तेजी से पूरे होंगे और नई पार्टनरशिप में बड़ा मुनाफा मिलेगा. इसके साथ ही, परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और घर में किसी मांगलिक कार्य का भी आयोजन हो सकता है.

5/7
राधारानी की कृपा से कर्क राशि वालों को मानसिक शांति का अनुभव होगा. फंसा हुआ धन अचानक से वापस मिल सकता है. इसके अलावा, समाज और कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान व रुतबा बढ़ेगा, और लोग आपके फैसलों की जमकर सराहना करेंगे.

6/7
तुला राशि वालों के जीवन में यह गोचर बड़े सकारात्मक बदलाव लाएगा. आपकी कमाई के नए रास्ते खुलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी. वहीं, आपके वैवाहिक और प्रेम जीवन की सारी दूरियां मिट जाएंगी और रिश्तों में मिठास घुलेगी.

7/7
मीन राशि वालों का इस शुभ संयोग से जबरदस्त भाग्योदय होगा. जीवन में आ रही सभी रुकावटें अपने आप खत्म हो जाएंगी. नौकरीपेशा लोगों को शानदार प्रमोशन मिलेगा. इसके साथ ही व्यापार के सिलसिले में की गई विदेश यात्राएं भी काफी लाभदायक साबित होंगी.

