UPTak Baithak Logo

कौन हैं मोनिका यादव जिनका सपा सांसद धर्मेंद्र यादव से हुआ था तलाक… अब की दूसरी शादी, तस्वीरों में देखें उनकी पूरी कहानी

फर्रुखाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव और मेरठ जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने हिमाचल प्रदेश में निजी समारोह में शादी कर ली है. दोनों की प्रेम कहानी जिला पंचायत अध्यक्षों की बैठकों से शुरू हुई थी. शादी के बाद यह जोड़ी उत्तर प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

फर्रुखाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने मेरठ जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी के साथ हिमाचल प्रदेश में निजी समारोह में शादी कर ली है. दोनों 28 मई 2026 को विवाह बंधन में बंधे.
 

2

2/7

मोनिका यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव की बेटी हैं. वह लंबे समय तक समाजवादी पार्टी से जुड़ी रहीं, लेकिन वर्ष 2021 में पार्टी छोड़कर भाजपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं.

3

3/7

मोनिका यादव की पहली शादी पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव से हुई थी. बाद में दोनों का तलाक हो गया और इसके बाद उन्होंने अपने राजनीतिक सफर पर अलग पहचान बनाई.

4

4/7

गौरव चौधरी मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष हैं. वर्ष 2021 में वह निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए थे और भाजपा से जुड़े प्रमुख युवा नेताओं में गिने जाते हैं.
 

5

5/7

रिपोर्ट्स के मुताबिक जिला पंचायत अध्यक्षों की बैठकों के दौरान मोनिका यादव और गौरव चौधरी की मुलाकात हुई थी. बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा तो दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया.
 

6

6/7

बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच करीब एक साल से संपर्क था. परिवारों की सहमति के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को शादी का रूप देने का फैसला लिया.
 

7

7/7

इस शादी को पूरी तरह निजी रखा गया था. समारोह में केवल परिवार के सदस्य और करीबी मित्र शामिल हुए. शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यह खबर राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई.

 

 

(इस खबर को यूपी तक के साथ इंटर्नशिप कर रहे हर्ष पाण्डेय ने संपादित किया है.)