कर्क राशि में बुध का गोचर: इन भाग्यशाली राशियों की खुलेगी किस्मत, करियर और व्यापार में होगा धन लाभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुद्धि और व्यापार के कारक ग्रह बुध ने कर्क राशि में गोचर कर लिया है. बुध का यह राशि परिवर्तन कई जातकों के लिए बेहद शुभ साबित होगा. इस गोचर के प्रभाव से वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला और मकर राशि के जातकों को करियर, व्यापार और आर्थिक मोर्चे पर जबरदस्त सफलता मिलेगी.
ADVERTISEMENT

1/7
वैदिक ज्योतिष में बुद्धि, संवाद और व्यापार के कारक बुध ग्रह ने कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है. ग्रहों के राजकुमार बुध का यह गोचर सभी 12 राशियों के जीवन को प्रभावित करेगा. पंचांग और खगोलीय गणना के अनुसार, यह गोचर विशेष रूप से 5 राशियों के लिए बेहद शुभ और मंगलकारी साबित होने वाला है.

2/7
बुध के इस विशेष गोचर से जहां कुछ राशियों को नौकरी और बिजनेस में जबरदस्त सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. वहीं जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव दिखेंगे. आइए जानते हैं वे कौन सी भाग्यशाली राशियां हैं जिनकी किस्मत अब चमकने वाली है.

3/7
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर बेहद अनुकूल रहेगा. आपकी बातचीत और संवाद कौशल में निखार आएगा. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधिकारियों से सराहना मिलेगी. वहीं व्यापारियों को कोई बड़ी डील मिल सकती है जिससे आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी.

4/7
मिथुन राशि के स्वामी बुध का यह गोचर धन लाभ के नए रास्ते खोलेगा. परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा और आपके पुराने अटके हुए काम आसानी से पूरे हो जाएंगे. आप अपनी प्रभावशाली वाणी के दम पर बिगड़े हुए काम भी बना लेंगे.

5/7
कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक रूप से शानदार परिणाम लाएगा. आय के नए जरिया बनेंगे और निवेश से अच्छा मुनाफा होगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी और दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा.

6/7
तुला राशि के जातकों के करियर में जबरदस्त प्रगति देखने को मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल होंगी.

7/7
मकर राशि वालों के दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे. बिजनेस पार्टनरशिप से तगड़ा आर्थिक लाभ होने की संभावना है. साथ ही कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है.
