बुध का मिथुन राशि में गोचर, इन 4 राशियों के जीवन में मचेगी धूम, चमकेगी किस्मत
Bhadra Rajyog 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार 29 मई 2026 को बुध ग्रह अपनी स्वराशि मिथुन में गोचर कर शक्तिशाली भद्र राजयोग का निर्माण करेंगे. ज्योतिष शास्त्र में पंच महापुरुष योगों में शामिल यह योग मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए भाग्य बदलने वाला साबित होगा.
ADVERTISEMENT

1/7
द्रिक पंचांग के अनुसार, आगामी 29 मई 2026 को बुद्धि और व्यापार के कारक बुध ग्रह अपनी स्वराशि मिथुन में गोचर करने जा रहे हैं. जब बुध अपनी स्वराशि या उच्च राशि में होकर केंद्र भाव (1वें, 4थें, 7वें या 10वें भाव) में बैठते हैं, तो बेहद शक्तिशाली 'भद्र राजयोग' का निर्माण होता है. यह पंच महापुरुष योगों में से एक है जो कुछ राशियों के भाग्य के द्वार खोलने जा रहा है. आइए जानते हैं किन राशियों को इसका बंपर लाभ मिलेगा.

2/7
भद्र राजयोग का निर्माण सीधे मिथुन राशि के लग्न यानी प्रथम भाव में होने जा रहा है. नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय शानदार रहेगा, आपके काम की सराहना होगी और प्रमोशन या इंक्रीमेंट के मजबूत योग बनेंगे. यदि आप व्यापारी हैं तो इस अवधि में कोई बड़ी और मुनाफे वाली डील फाइनल हो सकती है.

3/7
इस राजयोग के प्रभाव से मिथुन राशि के जातकों की निर्णय लेने की क्षमता और कम्युनिकेशन स्किल्स में जबरदस्त निखार आएगा, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे. आर्थिक मोर्चे पर भी यह गोचर नए रास्ते खोलेगा. लंबे समय से फंसा हुआ धन वापस मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

4/7
कन्या राशि के स्वामी खुद बुध देव हैं और वे आपकी राशि के 10वें (कर्म) भाव में गोचर करेंगे. जो लोग लंबे समय से नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें इस दौरान मनमुताबिक ऑफर मिल सकते हैं. कार्यस्थल पर आपकी साख और मान-सम्मान में बड़ी वृद्धि देखने को मिलेगी.

5/7
यदि आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं या मीडिया, राइटिंग, मार्केटिंग और बैंकिंग जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं, तो यह समय आपके लिए सोने पर सुहागा साबित होगा. व्यापार में मनचाहा मुनाफा मिलने के साथ-साथ इस अवधि में पैतृक संपत्ति से भी बड़े लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं.

6/7
धनु राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर सातवें भाव (विवाह और साझेदारी) में होगा, जिससे यहाँ भद्र राजयोग बनेगा. जीवनसाथी के साथ पुराने मनमुटाव दूर होंगे और रिश्ते मजबूत होंगे. व्यापार में नए पार्टनर्स जुड़ेंगे जो भविष्य में मुनाफा देंगे. समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और बड़े प्रोजेक्ट का नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है.

7/7
मीन राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर चौथे भाव (सुख, भूमि और वाहन) में होने जा रहा है. इस दौरान आप नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का सफल प्लान बना सकते हैं. घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे, परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र की परेशानियां दूर होने से मानसिक शांति मिलेगी.