UPTak Baithak Logo

Budh Nakshatra Parivartan: बुध ने 'उत्तरफाल्गुनी नक्षत्र' में किया गोचर, आज से 4 राशियों को मिलेगा छप्परफाड़ पैसा!

द्धि और व्यापार के देवता बुध ग्रह ने सूर्य के नक्षत्र उत्तरफाल्गुनी में प्रवेश कर लिया है. बुध 13 सितंबर 2026 तक यानी 8 दिनों तक यहां विराजमान रहेंगे. सूर्य और बुध की मित्रता के कारण यह गोचर बेहद शुभ माना जा रहा है. बुध के इस नक्षत्र परिवर्तन का सीधा फायदा मिथुन, सिंह, कन्या और धनु राशि वालों को मिलेगा. आइए इस फोटो गैलरी में जानें कि बुध का यह बदलाव इन 4 राशियों के करियर, व्यापार और आर्थिक स्थिति को कैसे चमकाएगा.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
1

1/7

बुद्धि, वाणी और व्यापार के स्वामी ग्रह बुध ने आज सूर्य देव के स्वामित्व वाले 'उत्तरफाल्गुनी नक्षत्र' में गोचर कर लिया है. बुध देव इस नक्षत्र में पूरे 8 दिनों तक यानी 13 सितंबर 2026 तक विराजमान रहेंगे. ग्रहों के राजकुमार बुध का यह गोचर कई मायनों में बेहद खास और फलदायी माना जा रहा है.
 

2

2/7

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य और बुध ग्रह के बीच गहरे मित्रवत संबंध हैं. ऐसे में सूर्य के नक्षत्र में बुध का यह गोचर लोगों के ज्ञान, कार्यकुशलता, निर्णय लेने की क्षमता और व्यावसायिक सफलता में अपार वृद्धि करने वाला है. आइए जानते हैं वो 4 लकी राशियां जिन्हें इस दौरान सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है.
 

3

3/7

मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध देव हैं, इसलिए यह नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए बहुत शुभ साबित होगा. जो लोग मीडिया, मार्केटिंग, आईटी, लेखन और संचार (Communication) क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें बड़ा लाभ मिल सकता है. व्यापार में नए सौदे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे. इसके अलावा, छोटी लेकिन फायदेमंद यात्राओं के योग हैं और भाई-बहनों के साथ रिश्ते सुधरेंगे.

4

4/7

उत्तरफाल्गुनी नक्षत्र का पहला चरण सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि में आता है. इस अवधि में कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता निखरेगी और आपकी बातों का दूसरों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा. जो व्यावसायिक सौदे लंबे समय से अटके हुए थे, वे अब पूरे होंगे. आय के नए साधन खुलेंगे, धन संचय करने में सफलता मिलेगी और समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा.

5

5/7

इस नक्षत्र के अंतिम तीन चरण कन्या राशि में आते हैं और बुध इस राशि के भी स्वामी हैं. यह गोचर आपकी बौद्धिक क्षमता में गजब का विकास करेगा. प्रतियोगी परीक्षा, शोध (Research) या विश्लेषणात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए यह समय वरदान है. नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां या प्रमोशन मिल सकता है. साथ ही, मानसिक शांति मिलेगी और पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा.
 

6

6/7

बुध का यह गोचर धनु राशि वालों के भाग्य और करियर में बड़े सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. ऑफिस में आपके काम और सुझावों की तारीफ होगी, साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. आर्थिक मोर्चे पर, आपको पिता या पैतृक संपत्ति के जरिए अचानक धन लाभ होने के मजबूत योग बन रहे हैं. आपका मन धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में भी लगेगा.
 

7

7/7

बुध के इस 8 दिवसीय गोचर काल के दौरान सभी राशियों के जातकों को शुभ फल प्राप्ति के लिए भगवान श्री गणेश की पूजा करनी चाहिए. विघ्नहर्ता को दूर्वा (दूब) अर्पित करें और नियमित रूप से 'ऊं बुं बुधाय नमः' मंत्र का जाप करें. यह सरल उपाय आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता लेकर आएगा.