UPESSC ने स्पेशल टीईटी परीक्षा के लिए 5 सितंबर से रजिस्ट्रेशन किया शुरू, इस दिन होगी परीक्षा, जानें फॉर्म भरने की लास्ट डेट
UP Special TET 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने Special TET 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. शिक्षक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाकर 5 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

UP Special TET 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने Special TET 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह विशेष परीक्षा उन शिक्षकों के लिए आयोजित की जा रही है जो पहले से ही उत्तर प्रदेश के राज्य द्वारा संचालित, स्थानीय निकाय और सहायता प्राप्त प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में काम कर रहे हैं, साथ ही यह परीक्षा विशेष शिक्षकों (CWSN) के लिए भी है. शिक्षक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाकर 5 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह विशेष परीक्षा 3 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी.

