लेटेस्ट न्यूज़

Mars Transit 2026: 2 अगस्त को मिथुन राशि में गोचर करेंगे मंगल, इन 3 राशियों के खुलेंगे किस्मत के द्वार!

मंगल ग्रह 2 अगस्त 2026 को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 18 सितंबर तक इसी राशि में रहेंगे. इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के जातकों को करियर, धन और सफलता के मामले में विशेष लाभ मिलने की संभावना है.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
1

1/8

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के सेनापति मंगल 2 अगस्त को रात 10 बजकर 59 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर करेंगे. यह गोचर 18 सितंबर तक रहेगा, जिसके दौरान मंगल इसी राशि में विराजमान रहेंगे.
 

2

2/8

मंगल के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा. हालांकि ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक मिथुन, कन्या और मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर अधिक शुभ और लाभकारी माना जा रहा है.
 

3

3/8

वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जा, पराक्रम, भूमि और आत्मविश्वास का प्रतिनिधि ग्रह माना जाता है. इसलिए इनसे जुड़े क्षेत्रों में भी इस गोचर का सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है.
 

4

4/8

मंगल का अपनी ही राशि में आगमन मिथुन राशि के लोगों का आत्मविश्वास और व्यक्तित्व मजबूत कर सकता है. कारोबार में नए ग्राहक मिलने की संभावना रहेगी, वहीं नौकरी में नई जिम्मेदारियां और प्रोजेक्ट मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है, अचानक धन लाभ के योग बनेंगे और परिवार व दोस्तों का सहयोग मिलेगा. साथ ही लंबे समय से अटके मामलों में भी समाधान निकल सकता है.
 

5

5/8

कन्या राशि के जातकों को इस दौरान करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. व्यापार विस्तार के अवसर बनेंगे और नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है. पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना भी रहेगी.
 

6

6/8

अगर कन्या राशि के जातक लंबे समय से घर, जमीन या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय उनके लिए अनुकूल साबित हो सकता है. साथ ही निवेश से लाभ मिलने और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के भी संकेत हैं.
 

7

7/8

मकर राशि के लोगों के लिए मंगल का यह गोचर नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है. लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने लगेंगे, मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी. आय के नए स्रोत बनने के साथ लाभदायक यात्राओं के भी योग बन सकते हैं.
 

8

8/8

मंगल गोचर के प्रभाव से मकर राशि के जातकों को किसी प्रतिष्ठित संस्था या बड़ी कंपनी से आकर्षक प्रस्ताव मिलने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जबकि परिवार में रिश्ते मधुर रहेंगे और घर का माहौल सुखद बना रहेगा.