प्रयागराज में पलक और उसकी मां रिंकी 15 साल की लड़की को ले गईं IVF सेंटर, यहां दोनों ने किया गलत काम
प्रयागराज में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर फर्जी दस्तावेजों के जरिए IVF सेंटर में जबरन ओवा एक्सट्रैक्शन कराया गया. पुलिस ने मामले में शामिल 5 आरोपियों को हिरासत में लिया और गहन पूछताछ के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

1/8
प्रयागराज के गंगानगर जोन के फाफामऊ थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण और अवैध तरीके से IVF सेंटर में ओवा एक्सट्रैक्शन (अंडाणु निकाले जाने) का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस मामले के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

2/8
बता दें कि पीड़िता की मां अनीता गौतम ने फाफामऊ थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि करेली निवासी पलक हेला और उसकी मां रिंकी हेला ने उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण किया और जबरन इंदिरा IVF सेंटर में ओवा एक्सट्रैक्शन कराया.

3/8
डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत के अनुसार, पीड़िता को 3 फरवरी को उसकी मां द्वारा वन स्टॉप सेंटर में दाखिल कराया गया था. यहां उसने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के सामने अपना बयान दर्ज कराया, जहां उसके बयान में खुलासा हुआ कि पलक और रिंकी ने आईफोन सहित पैसों के लालच में उसे IVF के लिए डोनर बनाया.

4/8
बालिग ने अपने बयान में स्वीकार किया कि वह पलक हेला के साथ इंदिरा IVF सेंटर गई थी, जहां उसका ओवा एक्सट्रैक्शन किया गया. पीड़िता ने यह भी बताया कि इस प्रक्रिया के बाद उसकी मां द्वारा उसे प्रताड़ित किया गया और घर से निकाल दिया गया.

5/8
जांच में सामने आया कि नाबालिग लड़की शादी-ब्याह के आयोजनों में पलक हेला के साथ वेट्रेस के रूप में काम करती थी. इसी दौरान पलक और उसकी मां ने उसे पैसों का लालच देकर IVF डोनर बनने के लिए तैयार किया.

6/8
इसके बाद नाबालिग को सीमा भारतीया के पास ले जाया गया, जहां उसके बेटे हिमांशु भारतीया की मदद से फर्जी आधार कार्ड बनवाया गया. फर्जी दस्तावेजों में नाबालिग को बालिग और विवाहित दर्शाया गया.

7/8
सीमा भारतीया ने नाबालिग को इंदिरा IVF सेंटर की रजिस्टर्ड एजेंट कल्पना भारतीया के पास भेजा. कल्पना द्वारा पीड़िता का फर्जी कंसेंट एफिडेविट तैयार कराया गया, जिसके आधार पर 20 जनवरी 2026 को इंदिरा IVF में अवैध ओवा एक्सट्रैक्शन किया गया.

8/8
पुलिस ने पलक हेला, उसकी मां रिंकी हेला, सीमा भारतीया, हिमांशु भारतीया और कल्पना भारतीया को हिरासत में लिया है. सभी से गहन पूछताछ की जा रही है, अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है. आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी और साक्ष्यों के आधार पर विधिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है.











