पत्नी का ना कराना पड़े कैंसर का इलाज तो 5 लाख देकर करवा दी उसकी हत्या, हापुड़ का ये मामला हिला देगा
हापुड़ में पति ने कैंसर पीड़ित पत्नी की हत्या के लिए अपने कर्मचारियों को 5 लाख रुपये में सुपारी दी. पुलिस ने राहुल समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

1/8
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में 2 फरवरी 2026 की रात रीता शर्मा की घर में ही चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई. शुरुआती जांच में वारदात को चोरी के दौरान हुई हत्या बताने की कोशिश की गई थी.

2/8
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतका के पति राहुल ने अपने कर्मचारियों शेरअली उर्फ शेरा और फिरोज के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या की योजना बनाई.

3/8
राहुल और रीता शर्मा के बीच लंबे समय से घरेलू कलह चल रही थी. रीता कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से पीड़ित थी और इलाज में लगातार हो रहे खर्च से पति-पत्नी के बीच तनाव बढ़ा था.

4/8
बता दें कि राहुल ने अपने दोनों कर्मचारियों को हत्या के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी. वारदात की बातचीत में तीनों ने ‘साड़ी के पैसे’ को कोडवर्ड के तौर पर इस्तेमाल किया.

5/8
2 फरवरी की रात करीब 8:30 बजे आरोपी शेरअली और फिरोज राहुल के घर पहुंचे. कमरे में बिस्तर पर लेटी रीता शर्मा का पहले कंबल से मुंह दबाया गया और फिर चाकू से कई ताबड़तोड़ वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. वारदात के समय घर में राहुल की मां भी मौजूद थीं लेकिन उनको इसकी भनक तक नहीं लगी.

6/8
हत्या के बाद राहुल रात में करीब 20 किलोमीटर दूर गांव नानई स्थित शादी समारोह में गया और अपनी मौजूदगी साबित करने के लिए फोटो खिंचवाए. इसके बाद वह अपनी दुकान में सो गया और अगली सुबह घर लौटकर चोरी और हत्या की झूठी कहानी सुनाई. बता दें कि राहुल और रीता की शादी साल 2009 में हुई थी और उनका एक 18 साल का बेटा भी है जो मेरठ में अपने ननिहाल में रहता है.

7/8
पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से जांच की, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) हासिल किए और कोडवर्ड के सबूत मिलते ही राहुल ने अपना जुर्म कबूल किया . इसके बाद शेरअली और फिरोज को भी गिरफ्तार किया गया.

8/8
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और हत्या में इस्तेमाल दो चाकू बरामद किए. आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है और मामले की आगे की जांच जारी है.











