UPTak Baithak Logo

मैनपुरी में दामाद को ही दिल दे बैठी सास, 5 बच्चों को भूल एक दूसरे के साथ रहने की करने लगे जिद!

यूपी के मैनपुरी में 5 बच्चों की मां और उसके दामाद के बीच कथित प्रेम प्रसंग को लेकर खरगजीत नगर में भारी हंगामा हो गया. सास और दामाद के एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर महिला के बच्चों और परिजनों ने कड़ा विरोध जताया.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
1

1/7

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के खरगजीत नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 5 बच्चों की मां का अपने ही दामाद के साथ कथित प्रेम प्रसंग सामने आया. दोनों के साथ रहने की जिद ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी.
 

2

2/7

महिला घिरोर थाना क्षेत्र की रहने वाली है और उसका दामाद कुरावली क्षेत्र का निवासी है. दोनों खरगजीत नगर में एक रिश्तेदार के घर आए हुए थे तभी परिजनों को उनके कथित प्रेम संबंध की भनक लगी और विवाद छिड़ गया.
 

3

3/7

इलाके में चर्चा है कि महिला और उसका दामाद दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की बात पर राजी हैं. सास और दामाद के इस फैसले की खबर जैसे ही फैली, परिवार के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया.
 

4

4/7

मां के इस कदम की जानकारी मिलते ही महिला के बच्चे तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने इस रिश्ते और दावों का सख्त विरोध करते हुए जोरदार हंगामा शुरू कर दिया.
 

5

5/7

देखते ही देखते इस अजीबोगरीब हाई-वोल्टेज ड्रामे की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई. मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और तरह-तरह की बातें होने लगीं.
 

6

6/7

बवाल और हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए भीड़ को शांत कराया और मामले से जुड़े लोगों को अपनी कस्टडी में लेकर स्थिति संभाली.
 

7

7/7

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है. संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं जिसके बाद ही विवाद की असली वजह और आरोपों की सच्चाई सामने आ पाएगी.