Grahan Yog 2026: चंद्रमा-राहु की युति से बढ़ सकता है तनाव, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
ग्रहण योग 2026 के तहत चंद्रमा का कुंभ राशि में प्रवेश और राहु की उपस्थिति से तनाव और उलझन बढ़ सकती है. कर्क, कन्या और मीन राशि वालों को मानसिक संतुलन और सावधानी बरतने की जरूरत है.
ADVERTISEMENT

1/8
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो इससे शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है. चंद्रमा का गोचर भी वैदिक ज्योतिष में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. क्योंकि यह लगभग ढाई दिन में अपनी राशि बदलता है और व्यक्ति के मानसिक स्थिति और भावनाओं पर तुरंत असर डालता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, वर्तमान में चंद्रमा मंगल की राशि वृश्चिक में स्थित है. 13 अप्रैल को यह शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेगा.

2/8

3/8
कुंभ राशि में पहले से ही राहु मौजूद हैं. चंद्रमा के कुंभ राशि में प्रवेश और राहु की उपस्थिति से ग्रहण योग बनेगा. ज्योतिषियों के अनुसार, यह योग तनाव और उलझन बढ़ा सकता है और कुछ लोगों के जीवन में मानसिक दबाव ला सकता है.

4/8
कर्क राशि वाले इस समय मानसिक दबाव महसूस कर सकते हैं. छोटी-छोटी बातों पर चिंता बढ़ सकती है. काम में लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है. इस दौरान पैसे से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें और निवेश टालना बेहतर रहेगा.

5/8
कन्या राशि वालों को धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा. पढ़ाई या काम में फोकस कम हो सकता है. जिससे कार्य रुकावट महसूस करा सकते हैं. नई योजनाओं या शुरुआत के लिए इंतजार करना बेहतर रहेगा. विवाद या बहस से दूरी बनाएं और समस्याओं को शांति से हल करने की कोशिश करें.

6/8
मीन राशि वाले रिश्तों में थोड़ी संवेदनशीलता अनुभव कर सकते हैं. प्रेम संबंधों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. घर-परिवार से जुड़ी बातें मानसिक तनाव बढ़ा सकती हैं. कामकाज में नए लोगों के आने से असहजता महसूस हो सकती है. इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें.

7/8
ग्रहण योग के समय किसी भी प्रकार के विवाद, बहस या जल्दबाजी में किए गए निर्णय से बचें. अपने काम और निजी जीवन में संयम और धैर्य बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है.

8/8
इस अवधि में मानसिक तनाव और उलझन बढ़ सकती है. इसलिए नियमित ध्यान. सकारात्मक सोच और परिवार या मित्रों के सहयोग से मानसिक संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा.