लेटेस्ट न्यूज़

बजट 2026 से ठीक पहले सोना, चांदी में भारी गिरावट, गोल्ड-सिल्वर ETFs भी टूटे, इतना हुआ सस्ता

यूपी तक

बजट 2026 से पहले कमोडिटी बाजार में हड़कंप मच गया है. सोना करीब 13,000 रुपये और चांदी 26,000 रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई है, वहीं गोल्ड-सिल्वर ETFs और मेटल स्टॉक्स में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/8

बजट पेश होने से ठीक पहले कमोडिटी मार्केट में भूचाल आ गया है. पिछले तीन दिनों से जारी गिरावट ने सोने और चांदी की कीमतों को अर्श से फर्श पर ला दिया है.
 

2

2/8

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतों में 9% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. सोना अपने ऊंचे स्तरों से करीब 13,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता होकर कारोबार कर रहा है. वर्तमान में इसके भाव 1.40 लाख रुपये के नीचे आ गए हैं.
 

3

3/8

चांदी की कीमतों में गिरावट सोने से भी कहीं अधिक डरावनी है. बाजार में चांदी के दाम 26,000 रुपये से ज्यादा गिर गए हैं. बता दें कि पिछले सत्र में चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से 1.28 लाख रुपये तक सस्ती हो चुकी थी. फिलहाल यह 2.70 लाख रुपये के स्तर पर बनी हुई है.
 

4

4/8

केवल फिजिकल मेटल ही नहीं, बल्कि पेपर गोल्ड (ETFs) में भी भारी बिकवाली देखी जा रही है. मेटल सेक्टर में मची भगदड़ के कारण निप्पॉन इंडिया सिल्वर ETF और गोल्ड ETF में 11 फीसदी की गिरावट आई, जिससे इनमें लोअर सर्किट लगाना पड़ा.
 

5

5/8

सोने-चांदी की कीमतों का असर सीधे शेयर बाजार के मेटल स्टॉक्स पर पड़ा है. हिंदुस्तान कॉपर में 18%, वेदांता और हिंदुस्तान जिंक में 10-10%, जबकि हिंडाल्को में 7% और हिंदुस्तान एल्युमिनियम में 5% की गिरावट देखी जा रही है.
 

6

6/8

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना 9वां बजट पेश करने वाली हैं. बाजार में चर्चा है कि इस बार सरकार कीमती धातुओं पर बड़ा फैसला ले सकती है. निवेशक किसी भी जोखिम से बचने के लिए फिलहाल मुनाफावसूली (Profit Booking) कर रहे हैं, जिससे बाजार पर दबाव बढ़ गया है.
 

7

7/8

ज्वेलर्स एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि सोने-चांदी पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी (Customs Duty) को कम किया जाए. उनका मानना है कि दाम कम होने से ग्राहक दोबारा दुकानों का रुख करेंगे और बाजार में रौनक लौटेगी.
 

8

8/8

लगातार तीन सत्रों की गिरावट ने नए निवेशकों को मौका तो दिया है, लेकिन बाजार की अस्थिरता को देखते हुए एक्सपर्ट्स सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं. (नोट: किसी भी शेयर या कमोडिटी में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow whatsapp