लेटेस्ट न्यूज़

आधी रात में घर के सभी लोग हुए न्यूड और फिर... कानपुर में महिला के इस दावे से मचा बवाल तो उसके पति ने ये कहा

कानपुर के सर्राफा कारोबारी की बहू द्वारा लगाए गए तांत्रिक पूजा के आरोपों पर पति कौतुक मिश्रा ने चुप्पी तोड़ी है. यूपी Tak से बातचीत में उन्होंने आरोपों को AI के दौर की उपज बताया. ₹5 करोड़ की शादी और नग्न पूजन के आरोपों के बीच पुलिस अब वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में लगी है.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

कानपुर के नामचीन सर्राफा कारोबारी विनीत मिश्रा के घर की दहलीज से निकला विवाद अब देशभर में चर्चा का विषय है.बहू द्वारा लगाए गए 'नग्न तांत्रिक पूजा' के सनसनखेज आरोपों ने इस रसूखदार परिवार की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
 

2

2/7

विवाद सामने आने के बाद से अपनी दुकान से दूरी बनाने वाले कौतुक मिश्रा अब फिर से अपने शोरूम पर बैठने लगे हैं. यूपी Tak की टीम ने जब उनसे संपर्क किया तो उन्होंने पहली बार इस पूरे प्रकरण पर अपनी संक्षिप्त प्रतिक्रिया दी.
 

3

3/7

जब कौतुक से पत्नी द्वारा लगाए गए निर्वस्त्र पूजा के आरोपों पर सवाल हुआ तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया. कौतुक ने कहा 'आज AI का दौर है. भला ऐसी पूजा कहां होती है?' उन्होंने इन आरोपों को मनगढ़ंत बताया.
 

4

4/7

पीड़िता का दावा है कि उसकी शादी में ₹5 करोड़ खर्च किए गए थे. इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था. आरोप है कि फॉर्च्यूनर और करोड़ों के जेवर मिलने के बाद भी उनसे 2 किलो सोना और स्वरूप नगर में एक आलीशान घर की मांग की जा रही थी.
 

5

5/7

बहू ने अपनी शिकायत में रूह कंपा देने वाला दावा किया है. उनके मुताबिक, शादी के बाद पहली ही पूजा में उन्हें सबके सामने निर्वस्त्र होने पर मजबूर किया गया और विरोध करने पर ससुर ने कमरे में बंद कर उनके शरीर पर राख का लेप लगाया.
 

6

6/7

एफआईआर दर्ज हुए 4 दिन बीत चुके हैं.लेकिन पीड़िता का आरोप है कि पुलिस अब तक आरोपियों के घर पूछताछ करने भी नहीं पहुंची है. पीड़िता ने रसूखदारों से संबंधों का हवाला देते हुए अपनी सुरक्षा पर खतरा जताया है.
 

7

7/7

दूसरी ओर, एसीपी आशुतोष सिंह ने पक्षपात के आरोपों को खारिज किया है. पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों का संकलन वैज्ञानिक तरीके से किया जा रहा है और जल्द ही ससुराल पक्ष को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा.
 

follow whatsapp