दुल्हन की शादी के 3 दिन बाद हुई तबीयत खराब... अस्पताल में पता चला महिला रिया गुप्ता नहीं कोई और, उड़ गए होश!
Rampur Marriage Fraud: रामपुर में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. युवक का आरोप है कि जिस महिला से उसकी शादी कराई गई, उसने अपनी पहचान छिपाकर खुद को रिया गुप्ता बताया था. बाद में महिला का नाम यास्मीन होने और उसके पहले से शादीशुदा होने की जानकारी सामने आई. शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और जांच जारी है.
ADVERTISEMENT

1/6
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. एक युवक ने आरोप लगाया कि जिस महिला से उसकी शादी कराई गई, उसने अपनी पहचान छिपाकर खुद को रिया गुप्ता बताया था. शादी के कुछ दिन बाद युवक को पता चला कि महिला का असली नाम यास्मीन है और वह पहले से शादीशुदा भी है.

2/6
पीड़ित युवक पुनीत के मुताबिक उसकी शादी 11 जून को हुई थी. उसे बताया गया था कि लड़की हरिद्वार की रहने वाली है और उसका नाम रिया गुप्ता है. शादी के बाद मिली जानकारी में पता चला कि महिला का असली नाम यास्मीन है और वह बरेली जिले के आंवला क्षेत्र की रहने वाली है.

3/6
युवक का आरोप है कि शादी कराने के नाम पर उससे एक लाख रुपये लिए गए. उसने बताया कि कल्लू और राम सिंह नाम के लोगों ने शादी का प्रस्ताव रखा था. परिवार को भरोसा दिलाया गया कि लड़की उपयुक्त है और शादी आसानी से हो जाएगी.

4/6
शादी के शुरुआती दो दिन सामान्य रहे, लेकिन तीसरे दिन महिला ने तबीयत खराब होने की बात कही और डॉक्टर के पास ले जाने को कहा. बाद में पुलिस युवक के घर पहुंच गई. इसी दौरान दस्तावेजों की जांच में महिला की पहचान को लेकर सवाल खड़े हुए.

5/6
युवक का कहना है कि जांच के दौरान आधार कार्ड में महिला का नाम यास्मीन पाया गया. उसने आरोप लगाया कि उसे गलत पहचान बताकर शादी के लिए तैयार किया गया था. युवक ने संबंधित लोगों और महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

6/6
रामपुर पुलिस के अनुसार शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और कथित रूप से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रही मान्या पाण्डेय ने लिखा है.)