लेटेस्ट न्यूज़

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के 4500 पदों पर आवेदन स्टार्ट...ग्रेजुएट युवा ऐसे करें अप्लाई!

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 2026 में अप्रेंटिसशिप के तहत 4500 पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार 12 जून से NATS पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Central Bank of India Recruitment 2026: बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे देश के ग्रेजुएट पास युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिसशिप के तहत बड़े स्तर पर खाली पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. बैंक ने कुल 4500 पदों पर योग्य उम्मीदवारों के सिलेक्शन के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 12 जून से हो चुकी है. बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.