पिता बेचते थे चाय, खुद चलाता था टेंपो... राम मंदिर केस में टिन्नू यादव कौन, कैसे ड्राइवर से बना Powerful man?
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय के करीबी राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव चर्चा में हैं. जानिए कैसे एक टेमो चालक से वह ट्रस्ट के पावरफुल कर्मचारी बने और उनके आलीशान मकान के दावों की ग्राउंड रियलिटी क्या है.
ADVERTISEMENT

Ram Mandir Donation Case
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में चोरी का मामला लगातार बढ़ता चला जा रहा है. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित तीन अधिकारियों की एसआईटी की टीम अपनी जांच शुरू कर दी है. इस पूरे मामले की जांच के बीच कई किरदारों का जिक्र हो रहा है, जिसमें राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के करीबी टिन्नू यादव का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है. कहा जा रहा है कि टिन्नू यादव ट्रस्ट में काफी पावरफुल था और राम मंदिर के सिक्योरिटी मैनेजमेंट से लेकर चढ़ावे को बैंक तक पहुंचाने की तमाम जिम्मेदारियां वही संभालता था. ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर टिन्नू यादव कौन है और कैसे एक टेंपो चालक से वह इतना पावरफुल बना और चंपत राय के साथ उसका क्या कनेक्शन है?