घर से आधा किलोमीटर दूर बाग में गई थी किशोरी, करंट लगते ही चली गई जान
Amethi Crime News: अमेठी में आम बीनने निकली 14 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया. खेतों की सुरक्षा के लिए लगाए गए झटका मशीन के तार उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गए. पिता को पहले ही खो चुकी बच्ची की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.
ADVERTISEMENT

Munshiganj Amethi news
Amethi Crime News: अमेठी के थाना मुंशीगंज क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में झटका मशीन की चपेट में आने से एक 14 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. कक्षा 8 में पढ़ने वाली निर्मला सरोज पुत्री स्व. रामनरेश आज सुबह करीब आठ बजे पड़ोस के रहने वाली मुंशीलाल की बेटी मधु के साथ घर से करीब आधा किलोमीटर दूर बाग में आम बीनने गई थी. रास्ते मे सड़क किनारे प्रशांत तिवारी संजय तिवारी के खेतो में जानवरों से बचाव के लिए लगाए गए झटका मशीन के तारों की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.