लेटेस्ट न्यूज़

भैया उठ जाओ, पापा बुला रहे... स्ट्रेचर पर थी बेटे की बॉडी, बेबस पिता किसी भी तरह उठाना चाहता अपने लाल को, बहुत दर्दनाक मंजर!

मथुरा के वृंदावन में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां छतरपुर से पिता के साथ दर्शन करने आए अभिज्ञान गुप्ता की वाटर स्प्रे कूलर में करंट आने से मौत हो गई. अस्पताल में पिता का रोते हुए वीडियो वायरल.

ADVERTISEMENT

Mathura News
Mathura News
social share
Google CTA

कान्हा की नगरी वृंदावन, जहां लोग मन की शांति, अटूट आस्था और सुकून की तलाश में आते हैं वहां से एक ऐसी दर्दनाक और रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है. मंदिर में दर्शन करने आए एक नौजवान बेटे की दर्दनाक मौत ने पूरे हंसते-खेलते परिवार को ताउम्र का मातम दे दिया है. एक पिता अपने कलेजे के टुकड़े को लेकर ठाकुर जी के दर पर मन्नत मांगने आया था, लेकिन उसे क्या पता था कि वह यहां से अपने जवान बेटे का शव लेकर लौटेगा.