विधायक पूजा पाल के साथ हुआ साइबर फ्रॉड, खाते से निकले ₹1.55 लाख; प्राइवेट डेटा लीक का भी शक!
उत्तर प्रदेश के कौशांबी की चायल विधानसभा सीट से विधायक पूजा पाल साइबर फ्रॉड का शिकार हो गई हैं. उनके बैंक खाते से 22 अगस्त से 13 सितंबर 2026 के बीच फोनपे के जरिए करीब 1 लाख 55 हजार रुपये की अनधिकृत निकासी हुई.
ADVERTISEMENT

MLA Pooja Pal
MLA Pooja Pal News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी की चायल विधानसभा सीट से विधायक पूजा पाल साइबर फ्रॉड का शिकार हो गई हैं. उनके बैंक खाते से 22 अगस्त से 13 सितंबर 2026 के बीच फोनपे के जरिए करीब 1 लाख 55 हजार रुपये की अनधिकृत निकासी हुई. इसकी जानकारी उन्हें 14 सितंबर को हुई. इसके बाद पूजा पाल ने धूमनगंज थाने में साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने आशंका जताई है कि उनके आईफोन की हैकिंग के जरिए खाते से रकम निकाली गई और मोबाइल में मौजूद निजी डेटा तक भी अनधिकृत पहुंच बनाई गई हो सकती है.

