रायबरेली panchayat chunav से पहले बड़ा बदलाव, 9 ब्लॉकों में बढ़े और 9 में घटे मतदाता
UP Panchayat Election News: रायबरेली में पंचायत चुनाव से पहले जारी अंतिम मतदाता सूची ने गांव की राजनीति का गणित बदल दिया है. कहीं वोटर बढ़े हैं तो कहीं बड़ी गिरावट दर्ज हुई है. फर्जी और डुप्लीकेट नाम हटने से नए समीकरण बन गए हैं. अब चुनावी रण में हर वोट की कीमत पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है.
ADVERTISEMENT

Raebareli Panchayat Election
UP Panchayat Election News: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बिगुल बजने से पहले ही रायबरेली के गांवों में चुनावी भूचाल आ गया है. अंतिम मतदाता सूची क्या जारी हुई, नेताओं की रातों की नींद और दिन का चैन गायब हो गया है. इस बार का चुनावी खेल बेहद दिलचस्प और पेचीदा होने वाला है, क्योंकि जिले के आंकड़ों ने जो पलटी मारी है, उसने बड़े-बड़े सियासी सूरमाओं के पसीने छुड़ा दिए हैं.