लेटेस्ट न्यूज़

मौसेरे भाई से निकाह करना चाहती थी मुस्कान... संभल के शमी मोहम्मद ने सोते समय ही अपनी सगी बहन को मार दी गोली!

Sambhal Brother Kills Sister: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है. गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के सैंजना गांव में एक भाई ने अपनी ही 20 वर्षीय बहन की गोली मारकर हत्या कर दी.

ADVERTISEMENT

Sambhal Brother Kills Sister
Sambhal Brother Kills Sister (Photo: AI)
social share
Google CTA

Sambhal Crime News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है. गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के सैंजना गांव में एक भाई ने अपनी ही 20 वर्षीय बहन की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस जांच में सामने आया कि युवती अपने मौसेरे भाई से निकाह करना चाहती थी लेकिन उसका भाई इस लव अफेयर के खिलाफ था. इसी विवाद ने आखिरकार खौफनाक रूप ले लिया. पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद कर लिए हैं.

भाई-बहन में हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार मृतक युवती मुस्कान का अपने मौसेरे भाई के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों निकाह करना चाहते थे, लेकिन परिवार के कुछ सदस्य, खासकर उसका भाई शमी मोहम्मद इस रिश्ते के खिलाफ था. बताया जा रहा है कि 11 जून को इसी मुद्दे को लेकर भाई-बहन के बीच तीखी बहस हुई थी. मुस्कान अपने फैसले पर अड़ी रही और निकाह करने की जिद छोड़ने को तैयार नहीं हुई. इसी के बाद आरोपी ने बहन की हत्या की साजिश रच डाली.

सो रही बहन पर कर दिया फायर

घटना 12 जून की बताई जा रही है. उस समय मुस्कान घर के अंदर चारपाई पर सो रही थी. आरोप है कि शमी मोहम्मद ने मौके का फायदा उठाते हुए अवैध तमंचे से बहन पर गोली चला दी. गोली लगते ही मुस्कान की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया. कुछ देर बाद जब युवती की मां घर लौटीं तो बेटी का खून से लथपथ शव देखकर उनके होश उड़ गए. घटना की सूचना ग्राम प्रधान के माध्यम से पुलिस तक पहुंची, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई.

जांच के बाद आरोपी भाई गिरफ्तार

संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की और आरोपी शमी मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. इसके बाद पुलिस टीम उसे उस स्थान पर लेकर गई, जहां उसने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार छिपा रखा था.

कब्रिस्तान से बरामद हुआ अवैध तमंचा

पुलिस की निशानदेही पर आरोपी को कब्रिस्तान ले जाया गया, जहां से हत्या में इस्तेमाल किया गया अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए. पुलिस ने बरामद हथियार को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है. फिलहाल इस ऑनर किलिंग की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है.