लेटेस्ट न्यूज़

13 साल बाद शनि जयंती पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, 16 मई से चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत

शनि जयंती 16 मई 2026 को 13 साल बाद शनिवार के दिन पड़ रही है. यह दुर्लभ शनैश्चरी अमावस्या वृषभ, मिथुन, तुला, धनु और कुंभ राशि के जातकों के लिए तरक्की और खुशहाली लेकर आएगी. जानें इस विशेष दिन का आपकी राशि पर क्या शुभ प्रभाव पड़ेगा और करियर-व्यापार में कैसे सफलता मिलेगी.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

इस साल शनि जयंती 16 मई 2026 को मनाई जाएगी. शनिवार के दिन शनि अमावस्या का पड़ना एक दुर्लभ संयोग है, जो लगभग 13 साल बाद बन रहा है.
 

2

2/7

ज्येष्ठ माह की अमावस्या को शनि देव का जन्म हुआ था. इसलिए इसे शनैश्चरी अमावस्या भी कहते हैं. इस विशेष दिन का प्रभाव कुछ राशियों के जीवन में बड़े और सकारात्मक बदलाव लाएगा.
 

3

3/7

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह दिन बेहतरीन परिणाम लेकर आएगा. नौकरी में तरक्की, वेतन वृद्धि और करियर से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं.
 

4

4/7

मिथुन राशि वालों के लिए यह संयोग भाग्यशाली रहेगा. व्यापार में लाभ के साथ-साथ रुके हुए काम पूरे होंगे और नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के साथ आय में बढ़ोतरी मिल सकती है.
 

5

5/7

तुला राशि पर शनि देव की विशेष कृपा रहेगी. करियर में सकारात्मक बदलाव आएंगे, विदेश से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं और पारिवारिक जीवन में स्थिरता के साथ खुशहाली बढ़ेगी.
 

6

6/7

धनु राशि वालों के कार्यक्षेत्र में उनके काम की सराहना होगी. वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से नए अवसर मिलेंगे और उनकी आर्थिक स्थिति व स्वास्थ्य में पहले से काफी सुधार देखने को मिलेगा.
 

7

7/7

अपनी ही राशि के स्वामी शनि देव की जयंती पर कुंभ जातकों को साढ़ेसाती के प्रभाव से बड़ी राहत मिलेगी. नई नौकरी की तलाश पूरी होगी, करियर में सफलता मिलेगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.
 

follow whatsapp