लेटेस्ट न्यूज़

मुबंई में सीएम योगी बोले- UP के लोगों को अब वहां का निवासी होने पर गर्व महसूस होता है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बुधवार को कहा कि उनके राज्य के लोगों को ‘उत्तर प्रदेश का निवासी होने’ पर अब…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बुधवार को कहा कि उनके राज्य के लोगों को ‘उत्तर प्रदेश का निवासी होने’ पर अब गर्व महसूस होता है, जबकि पांच साल पहले तक ऐसा नहीं होता था.

लखनऊ में अगले महीने होने वाले ‘ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट’ से पहले आदित्यनाथ दो दिन के लिए मुंबई के दौरे पर हैं. यहां वह रोडशो करेंगे और उद्योग जगत तथा बॉलीवुड के लोगों से मिलेंगे.

मुंबई में बसे उत्तर प्रदेश के लोगों को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, ‘‘पांच साल पहले, देश-विदेश, कहीं पर भी उत्तर प्रदेश के लोग अपनी पहचान नहीं बताते थे, अपने पैतृक स्थान के बारे में बात तक नहीं करते थे. लेकिन अब राज्य के लोगों को यह कहने में गर्व महसूस होता हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब लोगों को (खुद को उत्तर प्रदेश का निवासी बताने पर) शर्म या झिझक नहीं होती है.’’

उत्तर प्रदेश में 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भाजपा लगातार दूसरी बार राज्य की सत्ता में आई थी. इस संदर्भ में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ, जब प्रदेश में पांच साल के शासन के बाद पार्टी दो तिहाई बहुमत से दोबारा सत्ता में लौटी.

उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरी सरकार द्वारा किए गए कार्यों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के कारण यह संभव हुआ.’’

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले पांच साल में हर क्षेत्र के लोगों के कल्याण के लिए काम किया है.

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘एक्सप्रेस-वे, हवाई संपर्क, मेट्रो और रेलवे नेटवर्क सहित तमाम बुनियादी ढांचे का विकास हुआ है. नदियों को जलमार्गों में तब्दील किया जा रहा है. हमारे यहां चार-लेन की सड़कें हैं, हवाई अड्डे और मेट्रो रेल है.’’

उन्होंने दावा कि उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार के कार्यकाल में कोई साम्प्रदायिक दंगे नहीं हुए हैं.

CM योगी आदित्यनाथ बोले- ‘छात्रों को वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से अवगत कराएं’