लेटेस्ट न्यूज़

कोर्ट में पेशी के वक्त परेशान दिखा माफिया मुख्तार अंसारी! इन दो मामलों में पेश हुए गवाह

यूपी के बाराबंकी में फर्जी एम्बुलेंस और गैंगस्टर मामले में माफिया मुख्तार अंसारी और उसके गुर्गों की पेशी हुई. मुख्तार अंसारी की बांदा जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुआ.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Mukhtar Ansari News: यूपी के बाराबंकी में फर्जी एम्बुलेंस और गैंगस्टर मामले में माफिया मुख्तार अंसारी और उसके गुर्गों की पेशी हुई. मुख्तार अंसारी की बांदा जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुआ. गैंगेस्टर मामले में अभियोजन पक्ष के तीसरे गवाह इंस्पेक्टर सुरेंद्र की गवाही हुई. वहीं, दूसरे मुकदमे फर्जी एम्बुलेंस मामले में अभियोजन गवाह प्रदीप मिश्रा पेश हुए. जिरह पूरी होने पर अदालत ने अगली गवाह की सुनवाई के लिए 10 अक्तूबर की तारीख लगाई है. खबर के अनुसार पेशी के दौरान माफिया मुख्तार परेशान दिखा.