लेटेस्ट न्यूज़

कहीं आपका फोन फर्जी तो नहीं! नकली मोबाइल बनाकर सस्ते दामों पर बेचती थी ये कंपनी

Noida News: नोएडा पुलिस एक ऐसे फर्जी मोबाइल फोन कंपनी का पर्दाफाश किया है, जो पुराने मोबाइल के पार्ट्स को बदलकर नए फोन बनाकर कम…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Noida News: नोएडा पुलिस एक ऐसे फर्जी मोबाइल फोन कंपनी का पर्दाफाश किया है, जो पुराने मोबाइल के पार्ट्स को बदलकर नए फोन बनाकर कम दामों में बेच दिया करते थे. इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. वहीं फैक्ट्री से पुलिस को करोड़ों के मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. दरअसल, थाना सेक्टर 20 पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 8 में एक फैक्ट्री INFORCELL TECHNOLOGY PVT.LTD नाम से चल रहा है. जो फर्जी तरीके से पुराने मोबाइल फोन खरीद उनके पार्ट्स को इस्तेमाल का नया मोबाइल फोन बनाकर ऑनलाइन बेच रही है.