यूपी के इस जिले में आलू की फसल पर हो रहा शराब का छिड़काव, किसान गिना रहे फायदे
सर्दी का असर पूरे प्रदेश में दिखाई दे रहा है. तापमान इटावा जनपद में 3 से 5 डिग्री के बीच में लगातार बना हुआ है.…
ADVERTISEMENT

सर्दी का असर पूरे प्रदेश में दिखाई दे रहा है. तापमान इटावा जनपद में 3 से 5 डिग्री के बीच में लगातार बना हुआ है. इससे आम जनजीवन तो प्रभावित है ही इसके साथ-साथ फसलों को भी भारी नुकसान होने की संभावना है. ऐसी स्थिति में इटावा का किसान अपने खेतों में लगी आलू, सरसों और गेहूं की फसल को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं. वहीं किसान अपने आलू की फसल को रोग से बचाने के साथ-साथ उत्पादन को बढ़ाने के लिए देशी शराब का प्रयोग कर रहे हैं.