लेटेस्ट न्यूज़

अयोध्या में राम मंदिर बनते ही 10 गुना बढ़ जाएगा पर्यटन – सीएम योगी ने बताया ये प्लान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घरेलू पर्यटन के मामले में उत्तर प्रदेश को देश का अव्वल राज्य करार देते हुए रविवार को कहा कि अयोध्या में…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घरेलू पर्यटन के मामले में उत्तर प्रदेश को देश का अव्वल राज्य करार देते हुए रविवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होने के बाद इस नगर में पर्यटन 10 गुना बढ़ जाएगा. मुख्यमंत्री ने इंडियन एसोसिएशन आफ टूर आपरेटर्स (आईएटीओ) के 37वें वार्षिक अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार द्वारा पिछले पांच वर्षों में किये गये प्रयासों की बदौलत उत्तर प्रदेश घरेलू पर्यटन के मामले में देश का अव्वल राज्य बन गया है.