CM योगी ने मध्य-पश्चिमी UP को ऑटो उद्योग का हब बनाने का दिया निर्देश, इन जिलों का हुआ चयन
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी और मध्य उत्तर…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश को ऑटो और इलेक्ट्रिक वाहन उद्योगों के हब में बदलने का फैसला किया है. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश में ऑटो और इलेक्ट्रिक वाहन उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए पहले से ही पर्याप्त संसाधन हैं.