लेटेस्ट न्यूज़

मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता खत्म, दो दिन पहले हुई थी चार साल की सजा

Uttar Pradesh News: माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) की लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई है.  शनिवार को अफजाल को…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News: माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) की लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई है. शनिवार को अफजाल को गैंगस्टर मामले में गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 4 साल की सजा सुनाई थी. सजा सुनाए जाने के दो दिन बाद ही उनकी सांसदी चली गई. लोकसभा सचिवालय ने नोटिस जारी कर इस बात की जानकारी दी है. आपको बता दें कि भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने अफजाल अंसारी को सजा सुनाई थी. गाजीपुर के एमपी एमएलए कोर्ट ने सुनाई अफजाल अंसारी को 4 साल की सजा और 1 लाख जुर्माना लगाया गया है.