UPTak Baithak Logo

आजम खान को एक और झटका, जौहर ट्रस्ट जमीन मामले में अब सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बात

Uttar Pradesh News : आजम खान (Azam Khan) की जौहर यूनिवर्सिटी को दी गई जमीन की लीज उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : आजम खान (Azam Khan) की जौहर यूनिवर्सिटी को दी गई जमीन की लीज उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से रद्द कर दी गई थी. अब इस मामले को लेकर मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसपर शुक्रवार को सुनवाई हुई. वहीं यूपी सरकार के फैसले को दी गई चुनौती पर सुप्रीम कोर्ट ने कोई आदेश जारी करने से इंकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से इस मामले में प्राथमिकता के आधार पर जल्द सुनवाई करने का आग्रह किया है.