लेटेस्ट न्यूज़

गर्लफ्रेंड से मिलने जा रहा था अतीक के भाई अशरफ का साला सद्दाम, UPSTF ने यहां से किया अरेस्ट

Umesh Pal Murder Case Update: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड मामले में UPSTF ने फिर एक बार बड़ी कार्रवाई की…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Umesh Pal Murder Case Update: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड मामले में UPSTF ने फिर एक बार बड़ी कार्रवाई की है. आपको बता दें कि माफिया अतीक अहमद के छोटे भाई अशरफ के साले सद्दाम को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है. एक लाख रुपये के इनामी सद्दाम को यूपी एसटीएफ ने दिल्ली के मालवीय नगर से अरेस्ट किया है. खबर मिली है कि सद्दाम अपनी गर्ल फ्रेंड अनम से मिलने जा रहा था, तभी यूपी एसटीएफ ने दिल्ली के मालवीय नगर से उसे गिरफ्तार कर लिया.