UPTak Baithak Logo

यूपी में 22 IPS अधिकारियों के तबादले, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है. 22 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं, जिनमें 12 जिलों के कप्तान भी शामिल हैं. लखीमपुर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है. 22 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं, जिनमें 12 जिलों के कप्तान भी शामिल हैं. लखीमपुर खीरी, मुजफ्फरनगर, कानपुर देहात, हापुड़, मैनपुरी, जालौन, बलरामपुर समेत 12 जिलों के कप्तान बदले गए हैं. जारी की गई तबादला सूची में एसपी लखीमपुर संजीव सुमन को एसएसपी मुजफ्फरनगर बनाया गया है. संजीव सुमन की जगह पर नोएडा कमिश्नरेट में तैनात गणेश प्रसाद साह को लखीमपुर का नया कप्तान बनाया है.