लखनऊ के ‘लेवाना’ होटल में लगी आग, उठा भयानक धुआं, अब तक 15 लोगों को किया गया रेस्क्यू
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक होटल में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई. आपको बता दें कि यह आग हजरतगंज स्थित लेवाना होटल…
ADVERTISEMENT


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक होटल में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई.

आपको बता दें कि यह आग हजरतगंज स्थित लेवाना होटल में लगी है.

फिलहाल होटल के अंदर से लोगों को निकालने का काम जारी है. मौके पर फायर ब्रिगेड और हजरतगंज पुलिस मौजूद है.

सुरक्षाकर्मी अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए होटल में प्रवेश करने के लिए ऑक्सीजन मास्क पहनकर जा रहे हैं.

मौके पर दमकल की गाड़ियों के साथ-साथ तीन एम्बुलेंस भी तैनात हैं.

पुलिस के अनुसार, अब तक लगभग 15 लोगों को बचाया गया है, जिनमें से दो रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बेहोश हो गए और बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

फायर ऑफिसर के अनुसार, “आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. इनके पास कुल 30 रूम थे, जिनमें से 18 भरे हुए थे.”


