आजमगढ़: ड्राइवर पर छेड़खानी का आरोप, महिलाओं-युवतियों ने सरेआम कर दी पिटाई, वीडियो वायरल
आजमगढ़ में ऑटो ड्राइवर की सरेआम पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ महिलाएं-युवतियां चप्पलों और थप्पड़ों से जमकर ऑटो ड्राइवर की…
ADVERTISEMENT


आजमगढ़ में ऑटो ड्राइवर की सरेआम पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है.

वीडियो में कुछ महिलाएं-युवतियां चप्पलों और थप्पड़ों से जमकर ऑटो ड्राइवर की पिटाई करती दिख रही है.

ऑटो ड्राइवर पर महिलाओं और बच्चियों के साथ शराब के नशे में छेड़खानी करने का आरोप है.

आरोप है कि आजमगढ़ जिले से बिलरियागंज जा रहीं महिलाओं के साथ शराब के नशे में धुत ऑटो ड्राइवर छेड़खानी कर रहा था.

आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना अंतर्गत भरे बाजार का यह वीडियो बताया जा रहा है.

