UPSI एग्जाम में अभ्यर्थी ने 5 मिनट के अंदर गणित-एप्टीट्यूड के 40 सवालों का दिया जवाब

संतोष शर्मा

• 01:53 PM • 25 Dec 2022

यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 को लेकर आयोजित की गई ऑनलाइन भर्ती परीक्षा में तरह-तरह की जालसाजी उजागर हो रही है. ऑनलाइन…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 को लेकर आयोजित की गई ऑनलाइन भर्ती परीक्षा में तरह-तरह की जालसाजी उजागर हो रही है.

ऑनलाइन परीक्षा में भर्ती बोर्ड के द्वारा शामली के एक युवक पर एफआईआर दर्ज कराई गई है.

युवक पर आरोप है कि उसने 10 से 15 सेकेंड से भी कम समय में कठिन से कठिन सवालों को पढ़ा, समझा और हल भी कर दिया.

बोर्ड ने candidate response log और candidate performance report देखी तो पता चला युवक अक्षय मलिक ने Numerical and mental ability test के 40 सवालों में 29 सवालों का सही जवाब दिया है.

इन जवाबों को देने के लिए उसने कुल 4 मिनट 32 सेकेंड का वक्त लगाया है जिसमें सवाल को पढ़ना, समझना और जवाब देना भी शामिल था.

अक्षय ने इन सवालों को हल करने के लिए 9 सेकेंड का वक्त लिया. गणित के 23 सवालों का जवाब देने के लिए 5 सेकेंड और उससे भी कम वक्त लिया.

8 सवालों का जवाब 10 सेकेंड से कम वक्त में दिया. 3 सवालों के जवाब 15 सेकेंड में दिए और 6 सवालों के जवाब 15 सेकेंड से कम वक्त में दिए.

इतना ही नहीं मेंटल एटीट्यूड के प्रश्नपत्र में कुल 40 सवालों में 30 सही जवाब दिए, जिसमें कुल 9 मिनट और 3 सेकेंड का वक्त लगा.

यहां पढ़ें पूरी खबर