CM नीतीश ने मुस्लिम महिला डॉक्टर का खींचा हिजाब तो आग बबूला हुईं सपा सांसद इकरा हसन, खूब सुना दिया

यूपी तक

16 Dec 2025 (अपडेटेड: 16 Dec 2025, 12:15 PM)

UP Political News: सीएम नीतीश कुमार सोमवार को एक नवनियुक्त आयुष डॉक्टर का हिजाब खींचकर विवादों में घिर गए. सीएम नीतीश कुमार पर अब कैराना से सपा सांसद इकरा हसन ने जोरदार हमला बोला है. देखें इकरा हसन ने क्या कुछ कहा.

CM Nitish Kumar

CM Nitish Kumar

Google CTA

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आ गए हैं. सीएम नीतीश का सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक समारोह के दौरान नियुक्ति पत्र देते हुए सीएम नीतीश एक मुस्लिम महिला आयुष डॉक्टर के चेहरे से हिजाब खींच रहे हैं. इसी वजह से अब सीएम नीतीश कुमार विवादों के केंद्र में हैं. यूपी की कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी सांसद इकरा हसन ने नीतीश कुमार पर तीखा प्रहार किया है. इकरा हसन ने इसे महिला डॉक्टर की गरिमा और धार्मिक पहचान पर सीधा हमला बताया है. 

यह भी पढ़ें...

इकरा हसन ने X पर पोस्ट करते हुए कहा, "शर्मनाक! एक महिला डॉक्टर का हिजाब खींचना उसकी गरिमा और धार्मिक पहचान पर सीधा हमला है. जब राज्य का मुख्यमंत्री ऐसा करे, तो महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठना लाजमी है."

यहां देखें वीडियो रिपोर्ट:

जब मुस्लिम महिला डॉक्टर नियुक्त पत्र लेने आई थी तब क्या हुआ था?

आपको बता दें कि जब हिजाब में नवनियुक्त डॉक्टर नियुक्त पत्र लेने आई तो 75 वर्षीय मुख्यमंत्री ने पूछा, "यह क्या है?" मंच पर खड़े नीतीश कुमार थोड़ा झुके और उन्होंने महिला डॉक्टर का हिजाब नीचे खींच दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार से ही वायरल है. 

नीतीश कुमार को इस घटिया हरकत के लिए तुरंत इस्तीफ़ा देना चाहिए: कांग्रेस

वायरल वीडियो पर कांग्रेस ने X पर पोस्ट करते हुए कहा, "'ये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं. इनकी बेशर्मी देखिए. एक महिला डॉक्टर जब अपना नियुक्ति पत्र लेने आई तो नीतीश कुमार ने उनका हिजाब खींच दिया. बिहार के सबसे बड़े पद पर बैठा हुआ आदमी सरेआम ऐसी हरकत कर रहा है. सोचिए- राज्य में महिलाएं कितनी सुरक्षित होंगी? नीतीश कुमार को इस घटिया हरकत के लिए तुरंत इस्तीफ़ा देना चाहिए. ये घटियापन माफ़ी के लायक नहीं है.'' 

राजद ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना

राजद ने X पर पोस्ट करते हुए कहा, "यह क्या हो गया है नीतीश जी को? मानसिक स्थिति बिल्कुल ही अब दयनीय स्थिति में पहुंच चुकी है या नीतीश बाबू अब 100% संघी हो चुके हैं?"