UP News: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी से जापान देश के दौरे पर रहेंगे. अपनी जापान यात्रा के दौरान सीएम योगी भविष्य की रेल तकनीक मैग्लेव ट्रेन में सफर करेंगे. इस हाईटेक ट्रेन में सीएम योगी 100 किलोमीटर की परीक्षण यात्रा करेंगे. जापान की यह मैग्लेव ट्रेन चुंबकीय शक्ति के सहारे पटरी से ऊपर उठकर चलती है. फ्रिक्शनलेस होने के कारण यह 600 किमी प्रति घंटे से भी ज्यादा की रफ्तार से चलती है. जापान में टोक्यो से नागोया के बीच मैग्लेव कॉरिडोर को साल 2027 तक शुरू करने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है.
ADVERTISEMENT
सीएम योगी का यूपी के परिवहन ढांचे पर रहेगा फोकस
सीएम योगी का यह दौरा उत्तर प्रदेश में हाईटेक और स्मार्ट परिवहन ढांचे के विस्तार से बेहद जरूरी माना जा रहा है. भारत-जापान सहयोग के माध्यम से यूपी को परिवहन इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में नई दिशा मिल सकती है.
मैग्लेव ट्रेन क्या होती है?
मैग्लेव शब्द मैग्नेटिक लेविटेशन का संक्षिप्त रूप है. यह ट्रेन पारंपरिक पहियों और पटरियों के बजाय शक्तिशाली चुम्बकों के सहारे चलती है. चुंबकीय विकर्षण के कारण यह ट्रेन पटरी से कुछ इंच ऊपर हवा में तैरती है. पहियों और पटरी के बीच फ्रिक्शन न होने के कारण इसकी गति 600 किमी/घंटा तक पहुंच जाती है. यह तकनीक न केवल तेज है, बल्कि शांत और ऊर्जा-कुशल भी है. इसमें कंपन कम होता है, जिससे सफर बेहद आरामदायक हो जाता है. मौजूदी वक्त में जापान और चीन इस तकनीक के विकास में सबसे आगे हैं.
ये भी पढ़ें: MSME के लिए बजट में 19% का उछाल, 3,822 करोड़ रुपये से बदलेगी उत्तर प्रदेश की सूरत
ADVERTISEMENT









