'दिल्ली के AI समिट में बदइंतजामी और दुनिया भर में बेइज्जती…' अखिलेश यादव ने AI Summit को लेकर भाजपा को ये सब सुना दिया

Akhilesh Yadav on AI Summit: नई दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहे AI समिट चर्चाओं में बना हुआ है. अब इसी को लेकर सपा चीफ अखिलेश यादव का बयान सामने आया है.

UP News

यूपी तक

18 Feb 2026 (अपडेटेड: 18 Feb 2026, 12:53 PM)

follow google news

UP News: नई दिल्ली के भारत मंडपम में AI समिट हो रहा है. इस AI समिट को लेकर अब सवाल भी उठने लगे हैं. सोशल मीडिया पर लोगों ने आरोप लगाया है कि यहां बदइंतजामी और कई तरह की अव्यवस्थाओं हैं और उनका सामान भी चोरी हुआ है. अब इसी को लेकर समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव क बयान सामने आया है. अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया X पर AI समिट को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर सवाल खड़े किए हैं.

यह भी पढ़ें...

अखिलेश यादव ये बोले     

सोशल मीडिया X पर अखिलेश यादव ने लिखा, कल भाजपाई मंत्री जी ने देश की राजधानी में आयोजित की जा रही ‘INDIA AI IMPACT SUMMIT 2026’ में बदइंतजामी और कई तरह की अव्यवस्थाओं और चोरी हुए सामानों के लिए माफ़ी मांगी, अब दिल्ली के जाम के लिए मांगेंगे. उन बच्चों और अभिभावकों के बारे में सोचिए जो बोर्ड के एग्ज़ाम के होते हुए भी जाम में फंसे हैं.

भाजपा पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने आगे लिखा, भाजपा में हर कार्यक्रम बिना योजना के इसलिए होता है क्योंकि योजना इनके विचार का हिस्सा है ही नहीं, इसीलिए भाजपाइयों ने योजना आयोग भी खत्म कर दिया है. ये मनमर्ज़ीवाले लोग हैं, इन्हें किसी की समस्या से कोई लेना-देना नहीं है. फोटोजीवी लोगों को सिर्फ अपनी साफ-सुथरी तस्वीर चाहिए, देश की तस्वीर भले धूमिल हो जाए, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. 

आगे अखिलेश यादव ने लिखा, AI Summit में सुरक्षा के नाम पर ⁠भले परिंदा पर नहीं मार सकता जैसा बड़ा दावा किया गया हो लेकिन असामाजिक तत्वों ने प्रदर्शनी में लगे सामान पर हाथ मार दिया, स्टांल साफ कर दिए.  ⁠लोग अपने मोबाइल और पर्स-बैग की चिंता में प्रदर्शनी का आनंद नहीं उठा पाए.

अखिलेश यादव ने आगे लिखा,  अति विशिष्ट लोगों के आने पर मेन हॉल खाली कराने से डेलीगेट्स से लेकर विजिटर्स तक सबको बेहद समस्याएं हुईं. ⁠एग्जिबिटर्स को ही उनके पेड स्टॉल्स से बाहर कर दिया गया. ⁠एंट्री पाइंटों पर लम्बी कछुआ कतारें लगीं. ⁠विदेशी डेलीगेट्स को भाषा की समस्या का सामना करना पड़ा. ⁠भोजन-पानी मिला कम, बिखरा ज्यादा. स्वच्छता का नारा पोस्टरों पर ही लिखा रह गया.

जन सुविधाएं रही ठप

अखिलेश यादव ने लिखा, इस आयोजन में  ⁠जन सुविधाएं ठप्प-सी हो गईं. लगता है कि Service Providers से कमीशन तो तय किया गया परंतु उनकी कोई जवाबदेही तय नहीं की गई. अखिलेश यादव ने लिखा कि जब ⁠दुनिया भर ने एआई समिट की बदइंतजामी की निंदा करी, तभी तो मंत्री जी ने माफी मांगी. इस दौरान उन्होंने तंज भी कहा और लिखा कि, एआई समिट का इंतजाम भाजपाई की जगह एआई को दे देते तो दुनिया भर में देश की इमेज खराब नहीं होती. जिस AI को हर समस्या का समाधान माना जा रहा है, भाजपा राज में उसकी समिट ही  समस्या बन गई.