UP News: कभी बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के करीबी नेताओं में शामिल रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए. सपा मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में नसीमुद्दीन सिद्दीकी पार्टी में शामिल हुए. आपको बता दें कि बसपा के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस का हाथ थामा था. मगर फिर उन्होंने कांग्रेस से भी इस्तीफा दे दिया था. ऐसे में अब वह सपा में शामिल हुए हैं.
ADVERTISEMENT
बता दें कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कई अन्य नेताओं के साथ मिलकर सपा ज्वाइन की है. इनमें प्रतापगढ़ सदर से पूर्व विधायक राजकुमार पाल, अनीश अहमद खान, देवरिया के पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा, आईएमआईएम के पूर्व नेता दानिश खान, रंजना पाल इटावा आदि शामिल हैं.
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने ये कहा
सपा में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, वह जब भी नेता जी से मिले, उन्हें अपना नेता माना. वह हमेशा से नेताजी से प्रभावित रहे. नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आगे कहा, वह हमेशा से नेताजी से प्रभावित रहे हैं. भले ही वह किसी भी पार्टी से जुड़ कर रहे.
अखिलेश हिंदू-मुस्लिम की राजनीति नहीं करते- नसीमुद्दीन सिद्दीकी
इस दौरान नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, अखिलेश यादव ने कभी हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई की राजनीति नहीं की. उनकी ये बात उन्हें बहुत ही ज्यादा प्रभावित करती है.
आपको बता दें कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी बसपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं. उनकी गिनती बसपा के कद्दावर नेताओं में होती थी.
ADVERTISEMENT









