UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर दौरे पर हैं. अपने सिंगापुर दौरे पर सीएम योगी वहां के प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री, श्रम मंत्री और सिंगापुर के राष्ट्रपति से भी बैठकें करेंगे. बता दें कि अब सीएम योगी के सिंगापुर दौरे को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निशाना साधा है. उन्होंने सीएम योगी के सिंगापुर दौरे पर तंज कसा है. अखिलेश यादव ने इस दौरान पानी की फटी टंकियों का जिक्र करते हुए, योगी सरकार पर निशाना साधा है.
ADVERTISEMENT
अखिलेश यादव ने क्या कहा?
सोशल मीडिया X पर अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है. अपने ट्वीट में अखिलेश यादव ने ये भी कहा है कि ये साल इस सरकार का आखिरी साल है. उन्होंने इसे रुखसती साल का नाम दिया है. उन्होंने ये भी कहा है कि वह अपने रुखसती साल में सैर-ए-तजुर्बे यानी तजुर्बा लेने जा रहे हैं.
अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, मुख्यमंत्री जी विदाई के समय जब ‘माधुर्य-प्रवास’ पर जा ही रहे हैं तो सिंगापुर में ये देखकर आएं कि जल की धारा कितनी दर्शनीय हो सकती है. अखिलेश ने आगे लिखा, ‘उनके राज में तो पानी की धारा सिर्फ पानी की फटी टंकियों से निकलती है या फटे पाइप से. जब देखेंगे तो आंखें फटी की फटी रह जाएंगी.’
अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर तंज कसते हुए लिखा, ये सारे काम अपनी गिनती की तरह उल्टा करते हैं, ये जब जाने वाले हैं तब आख़िरी ‘रुख़सती साल’ में ‘सैर-ए-तजुर्बे’ पर जा रहे हैं.
इनसे की पहली मुलाकात
अपने सिंगापुर दौरे पर सीएम योगी ने पहली मुलाकात औऱ बैठक दुनिया के सबसे बड़े सॉवरेन वेल्थ फंड्स में से एक, जीआईसी (गवर्नमेंट ऑफ सिंगापुर इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन) के सीईओ मिस्टर लिम चाउ कियात और उनकी टीम के साथ की. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने GIC को यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित किया.
ADVERTISEMENT









