विधानसभा में हंगामे के बीच वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया 59,019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट

समर्थ श्रीवास्तव

04 Aug 2026 (अपडेटेड: 04 Aug 2026, 01:11 PM)

उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुपूरक बजट पेश कर दिया. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में 59,019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया.

UP Supplementary Budget 2026

UP Supplementary Budget 2026

Google CTA

UP Supplementary Budget 2026: उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुपूरक बजट पेश कर दिया. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में 59,019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया. सरकार के मुताबिक, यह बजट विभिन्न विभागों की अतिरिक्त वित्तीय जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. अनुपूरक बजट पेश किए जाने के दौरान विपक्ष ने सदन में जोरदार हंगामा किया.

यह भी पढ़ें...

पूंजीगत व्यय के लिए कितनी राशि?

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित अनुपूरक बजट का कुल आकार 59 हजार 19.54 करोड़ रुपये है. इसमें 17,399.50 करोड़ रुपये राजस्व लेखे के व्यय के लिए प्रस्तावित किए गए हैं. वहीं, 41,620.04 करोड़ रुपये पूंजी लेखे के व्यय के लिए रखे गए हैं. इस तरह अनुपूरक बजट में राजस्व और पूंजीगत दोनों तरह के खर्च के लिए अलग-अलग वित्तीय प्रावधान किए गए हैं.

नारेबाजी पर विधानसभा अध्यक्ष ने कही ये बात

अनुपूरक बजट पेश किए जाने के दौरान सपा विधायकों ने सदन में नारेबाजी की. इस पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सपा विधायकों से कहा, "आप लोग कुछ अच्छी बात भी सीख कर आया करिये." विपक्ष के हंगामे के बीच वित्त मंत्री ने अनुपूरक बजट सदन में प्रस्तुत किया. इस दौरान सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच माहौल गरमाया रहा.

प्राथमिकता वाली योजनाओं पर सरकार का जोर

सरकार का दावा है कि 59,019.54 करोड़ रुपये का यह अनुपूरक बजट प्रदेश के विकास कार्यों, अधोसंरचना और प्राथमिकता वाली योजनाओं को गति देगा. वित्त मंत्री ने कहा कि बजट विभिन्न विभागों की अतिरिक्त वित्तीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. अब अनुपूरक बजट पर विधानसभा में चर्चा होगी. इसके बाद इसे पारित किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.