UP: पहले फिल्म स्टार सैफई महोत्सव में नाचने आते थे…अखिलेश पर भड़के योगी सरकार के मंत्री

अभिषेक मिश्रा

• 11:46 AM • 06 Jan 2023

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और विपक्ष पर जमकर हमला बोला है. दानिश आजाद…

UPTak
Google CTA

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और विपक्ष पर जमकर हमला बोला है. दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि आज पूरा विपक्ष मुद्दा विहीन हो गया है, इसलिए ऐसे बेतुके बयान देता रहता है. बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में मुंबई में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी से मुलाकात की थी. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुकेश अंबानी से योगी आदित्यनाथ की मुलाकात पर तंज कसा किया था, जिसपर अब दानिश आजाद ने पलटवार किया है.

यह भी पढ़ें...

मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि विपक्ष आज मुद्दा विहीन है इसीलिए ऐसे अनर्गल आरोप लगाता है. आज सीएम योगी के नेतृत्व में बदला है फिल्म जगत का माहौल है और ऐसे में उद्योगपति इस प्रदेश में आ रहे.

दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि यूपी की तस्वीर बदली है पहले सिनेमा जगत के कलाकार केवल सैफई महोत्सव में नाचने आते थे लेकिन अब यूपी में बड़े स्तर पर फिल्में बनती हैं और कलाकारों को सम्मान मिलता है. यूपी के माहौल ने उद्योगपतियों को खींचा है जिसकी तुलना विदेश में भी की जाती है. अखिलेश यादव का यह बयान निराशाजनक है जो फिल्म जगत का टारगेट कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि पहली बार कोई सीएम निवेश के लिए अलग-अलग उद्योगपतियों से जाकर खुद मिल रहा है और यूपी का माहौल बदल रहा है जो विपक्ष को पच नहीं पा रहा है.

मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि बीजेपी ने फिल्म को यूपी में प्रोत्साहित किया है, लखनऊ मेरठ गोरखपुर बनारस सब जगह फिल्मों की शूटिंग होती है और बेखौफ होकर निर्देशक यहां पर आ रहे हैं. जब सपा की सरकार थी तब लोगों के मन में डर था आज डर केवल अपराधियों के मन में है और फिल्म जगत बेखौफ होकर अपना काम कर रहा है.

अभिनेता सुनील शेट्टी ने CM योगी से बॉलीवुड के बहिष्कार के चलन से मुक्ति दिलाने की अपील की