वोटिंग के बीच अखिलेश यादव ने की 2017, 2019 चुनाव की बात, सीटों को लेकर बताया फाइनल आंकड़ा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के सातवें और आखिरी चरण के तहत सोमवार, 7 मार्च को वोटिंग जारी है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

UP Tak
Google CTA

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के सातवें और आखिरी चरण के तहत सोमवार, 7 मार्च को वोटिंग जारी है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के नौ जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इस बीच यूपी तक ने समाजवादी पार्टी (एसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से खास बातचीत की है. एसपी चीफ ने दावा किया है कि 10 मार्च को समाजवादी पार्टी गठबंधन की सरकार बनेगी.

यह भी पढ़ें...

एसपी चीफ ने कहा,

आखिरी चरण में पूर्वांचल की जनता ने बीजेपी का सफाया कर दिया है और सारे चरण मिलाकर अब गठबंधन की बहुमत की सरकार बनने जा रही है. मैं 2017 और 2019 को भूल चुका हूं, लेकिन जिस तरह का ये प्रचार हुआ है, शायद ही यूपी ने ऐसे देखा हो कि जो बीजेपी का नेता आया उसने झूठ बोला. इतने बड़े पैमाने पर किसी पार्टी ने झूठ नहीं बोला.”

अखिलेश यादव

सोमवार शाम को जारी होने वाले एग्जिट पोल को लेकर एसपी चीफ अखिलेश ने कहा, “चैनल और एजेंसी को धन्यवाद दूंगा, वह सही परिणाम निकालें. मुझे उम्मीद है 300 सीटों के साथ एसपी गठबंधन जीत रहा है, बाकी 10 मार्च को जानता का मत सामने आ ही जायेगा.”

‘अगर भविष्य में यूपी के सीएम बने तो क्या करेंगे?’ इस सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा, “मैं इतनी जल्दी में नही हूं, 10 मार्च का इंतजार करूंगा, फिर बताऊंगा.”

उन्होंने कहा,

  • “जनता ने इस बार बुनियादी मुद्दों पर वोट किया है. किसानों के साथ जो व्यवहार हुआ वह कोई नहीं भूलेगा.”

  • “एसपी के सारे नेताओं, कार्यकर्ताओं ने चुनाव लड़ा, लोकतंत्र में जनता तय करती है और वह बीजेपी के खिलाफ थी. बीजेपी ने ये नहीं बताया कि डीजल-पेट्रोल क्यों महंगा हुआ, आज सिलेंडर एक हजाररुपये क्यों हो गया?”

  • “बीजेपी ने कहा 5 एक्सप्रेसवे बनेंगे, कहां हैं? झूठ बोला कि मिसाइल बनेगी यूपी में.”

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा, “साइकिल आम लोगों की सवारी है, जिसपर हमला किया गया. जब यह घटना (अहमदाबाद ब्लास्ट) हुई तब बीजेपी की ही सरकार थी, गृह मंत्री भी बीजेपी के थे. पीएम को जब पता चला कि वह अपनी ही नाकामी पर वोट मांग रहे थे, तो इसके बाद ये बयान उन्होंने दोबारा नहीं दिया.”

चुनाव प्रचार के दौरान एसपी को लेकर बने गानों पर अखिलेश यादव ने कहा, “एसपी के जितने भी गाने बने, मैंने कोई नहीं बनाया. जो नेताओं ने बनाकर दिया या आर्टिस्ट ने दिया उसे मैंने चलाया. जो जनता और कार्यकर्ताओं को पसंद आए वे गाने चलाए गए. यूं कहें कि जो समय-समय पर गाने बने, चाहे वो हमारे हों या विपक्ष के, सबके अच्छे थे.”

अखिलेश का दावा- ‘6 चरणों में जनता ने SP गठबंधन के पक्ष में 300 सीटों पर लगा दी मुहर’