जयंत बोले- ‘EVM खराब होने की शिकायतें आ रहीं, लगता है युवा-किसान गुस्से में बटन दबा रहे’

यूपी तक

• 07:44 AM • 10 Feb 2022

उत्तर प्रदेश में गुरुवार, 10 फरवरी को विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण का मतदान चल रहा है. बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के…

UP Tak
Google CTA

उत्तर प्रदेश में गुरुवार, 10 फरवरी को विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण का मतदान चल रहा है. बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को चल रही वोटिंग शाम 6 बजे तक जारी रहेगी. इस बीच राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने ट्वीट कर मजाकिया लहजे में समाजवादी पार्टी (एसपी) गठबंधन के पक्ष में वोट करने की अपील की है.

यह भी पढ़ें...

आरएलडी के मुखिया ने कहा है,

“EVM खराब होने की शिकायतें आ रही हैं. लगता है युवा और किसान पूरे गुस्से में बटन दबा रहे हैं!! आपसे निवेदन है इतने जोर से नहीं, गठबंधन के पक्ष में प्यार से बटन दबाएं!!”

जयंत चौधरी

इसके अलावा, जयंत चौधरी ने बताया है कि उनकी पत्नी चारू सिंह ने मथुरा में अपना वोट डाल दिया है.

आपको बता दें कि पहले चरण की 58 विधानसभा सीटों में से 2017 में BJP को 53 सीटों पर जीत मिली थी. इस पहले चरण के चुनाव में 9 मंत्रियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है.

पहले चरण के मतदान के लिए CAPF की 796 कंपनियां तैनात की गई हैं. इनमें बूथ ड्यूटी पर 724 कंपनियां, स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में 15 कंपनियां, ईवीएम सुरक्षा में 5 कंपनियां और लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए 66 कंपनियां तैनात हैं.

इसके अलावा यूपी पुलिस की तरफ से पीएसी की 27 कंपनियां तैनात की गई हैं. 9464 इंस्पेक्टर/SI रैंक के अधिकारी, 59020 कॉन्स्टेबल, 48 हजार 136 होमगार्ड, 505 पीआरडी जवान और 6061 चौकीदार भी चुनावी ड्यूटी में लगाए गए हैं.

UP चुनाव: वोटर कार्ड नहीं है तो परेशान न हों, इन तरीकों से भी डाल सकते हैं वोट, जानें